फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   All the sevayats are from our family, there will be no injustice: Brajesh Pathak

सभी सेवायत हमारे परिवार के हैं, नाइंसाफी नहीं होगी : ब्रजेश पाठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
All the sevayats are from our family, there will be no injustice: Brajesh Pathak
श्री बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन करते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
वृंदावन (मथुरा)। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बुधवार को श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। उन्होंने ठाकुरजी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और विकास की प्रार्थना की। इस दौरान प्रस्तावित कॉरिडोर और न्यास को लेकर मची रार पर उन्होंने सेवायतों को भरोसा दिया कि वह किसी के साथ भी गलत नहीं होने देंगे। सभी सेवायत हमारे परिवार के हैं, नाइंसाफी नहीं होगी।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने दर्शन के बाद कहा कि आज बिहारीजी की कृपा हम सबको मिली है। मन में इच्छा थी कि ठाकुरजी के दर्शन करूं। प्रभु से प्रार्थना है कि उत्तर प्रदेश का चतुर्मुखी विकास हो और सनातन धर्म की पताका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमेशा ऊंची फहरती रहे। बांकेबिहारी मंदिर में सेवायत गोस्वामियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर भी डिप्टी सीएम ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गोस्वामियों का मांगपत्र उन्हें प्राप्त हुआ है और सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

कहा कि सभी सेवायत हमारे परिवार का हिस्सा हैं। उनकी मांगों का सम्मान किया जाएगा। पत्र को गंभीरता से पढ़ा जाएगा और जो भी उचित होगा, वह कदम उठाए जाएंगे। गोस्वामियों की भावनाओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा और किसी को भी कोई कष्ट नहीं होने दिया जाएगा। आश्वासन दिया कि श्रीधाम वृंदावन और बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता में है। उप मुख्यमंत्री ने जैसे ही सेवायतों का अपना परिवार बताया तो सभी सेवायत खुश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed