{"_id":"640232c3a567474fa30ca7a5","slug":"all-routes-of-krishna-nagar-and-govardhan-intersection-will-be-in-one-color-mathura-news-mtr528568537-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: एक रंग में रंगेंगे कृष्णानगर और गोवर्धन चौराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: एक रंग में रंगेंगे कृष्णानगर और गोवर्धन चौराहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कृष्णा नगर व्यावसायिक क्षेत्र एक रंग (व्हाइट एवं डार्क ग्रे) में रंगने की तैयारी शुरू हो गई है। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने इसके लिए समय सीमा के साथ दायरा भी तय कर दिया है। इसी के दृष्टिगत शनिवार को कमिश्नर अमित गुप्ता मथुरा आ रहे हैं।
विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप ने बताया कि विकास प्राधिकरण मुख्य मार्गों से सटे भवनों के अग्रभाग की पेंटिंग, अनुरक्षण एवं मरम्मत में एकरूपता प्रदान करने का फैसला किया है। इसके अंतर्गत भूतेश्वर तिराहे से कृष्णा नगर मुख्य मार्ग होते हुए नेशनल हाईवे गोवर्धन चौराहा तक मार्ग के दोनों ओर तथा गोवर्धन चौराहे से गोवर्धन को जाने वाले मार्ग पर 100 मीटर दूरी तक, गोवर्धन चौराहे से दिल्ली की ओर 100 मीटर दूरी तक तथा गोवर्धन चौराहे से आगरा की ओर हाईवे पर 100 मीटर दूरी तक मार्ग के दोनों ओर यह व्यवस्था प्रभावी होगी।
उपरोक्त मार्गों पर स्थित आवासीय एवं गैर आवासीय भवनों के स्वामियों को फ्रंट एलीवेशन में रंगाई पुताई का कार्य एवं एक समान साइनेज बोर्ड स्थापित किए जाने को कहा है। भवन स्वामियों कोे यह कार्य तीन माह के दौरान स्वयं कराना होगा। संवाद