फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   All India Brahmin Mahasabha opposed Banke Bihari Corridor

Mathura News: अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने बांके बिहारी कॉरिडोर का किया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
All India Brahmin Mahasabha opposed Banke Bihari Corridor
मथुरा। बांकेबिहारी कॉरिडोर का विरोध करते अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा। - फोटो : mathura
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर परिसर में प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण का अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने विरोध किया है। महासभा के जिला अध्यक्ष दुष्यंत सारस्वत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंदिर पहुंचकर गोस्वामी समाज को अपना लिखित समर्थन सौंपा।
विज्ञापन

दुष्यंत सारस्वत ने कहा कि कॉरिडोर किसी भी कीमत पर नहीं बनने दिया जाएगा। वृंदावन की पारंपरिक कुंज गलियों और धार्मिक स्वरूप को नष्ट करने वाली किसी भी योजना का हम डटकर विरोध करेंगे। आवश्यकता पड़ी तो हम इसके लिए बलिदान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष श्याम कुमार और उपाध्यक्ष आचार्य दीपक गोस्वामी ने भी कड़े शब्दों में विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार को कॉरिडोर बनाना ही है तो इसकी शुरुआत गोरखपुर से की जानी चाहिए। वृंदावन की व्यवस्था में बाहरी हस्तक्षेप से पंडा-पुजारी परंपरा को खतरा है और गैर-जाति के लोगों को पूजा का अधिकार देना पूरी तरह अनुचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विरोध के साथ ही यह स्पष्ट कर दिया गया कि 23 जून को होने वाले प्रांतीय अधिवेशन में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। अधिवेशन में प्रदेशभर के प्रतिनिधि शामिल होंगे और सरकार तक विरोध की आवाज पहुंचाई जाएगी।
प्रदर्शन के दौरान मोहन बल्लभ शर्मा, जतिन मिश्रा, मनोज कृष्ण शास्त्री, गिरधर शर्मा, श्यामदेव शांडिल्य सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed