{"_id":"6963f3fb696168c627042561","slug":"aligarh-wins-state-level-invitational-football-tournament-mathura-news-c-369-1-mt11002-141006-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अलीगढ़ बनी राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अलीगढ़ बनी राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता
विज्ञापन
फुटबॉल प्रतियोगिता की ट्राफी के साथ अलीगढ़ की टीम के खिलाड़ी।
मथुरा। केआर कॉलेज के मैदान पर हुई दो दिवसीय राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को सुबह 8 बजे से मुकाबले शुरू हुए। फाइनल मैच अलीगढ़ की टीम ने जीता। विजेता टीम को 21 हजार, उपविजेता ग्वालियर को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
जिला फुटबॉल संघ के सचिव डॉ. दलबीर सिंह कौन्तेय ने बताया कि दिन का पहला मुकाबला गणेशरा एफसी मथुरा और यादव एफसी ग्वालियर के बीच खेला गया। इसमें यादव एफसी ग्वालियर ने 2-0 से जीत दर्ज की। पहला सेमीफाइनल यादव एचसी ग्वालियर और नोएडा के बीच हुआ। इसमें ग्वालियर की टीम ने 3-0 से विजय प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश किया।
वहीं दूसरा सेमीफाइनल झांसी और अलीगढ़ के मध्य खेला गया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में ट्राई ब्रेकर के जरिए अलीगढ़ ने 2-1 से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला ग्वालियर और अलीगढ़ के बीच खेला गया। इसमें दर्शकों को बेहद रोमांचक खेल देखने को मिला। अलीगढ़ की टीम ने कड़े मुकाबले में ग्वालियर को 5-4 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। निर्णायक की भूमिका मनोहर चाहर, नवीन यादव और आकाश शर्मा ने निभाई।
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनकर, आगरा फुटबॉल संघ के सचिव बिल्लू चौहान, केआरपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार अग्रवाल, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव जय सिंह, पार्षद नीरज वशिष्ठ, महेंद्र सिंह राजपूत, गरीब दास एवं शिवदत्त चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। जिला फुटबॉल संघ मथुरा के अध्यक्ष शकील अहमद ने अंडर-14 वर्ग के बच्चों के लिए टूर्नामेंट कराने पर जोर दिया। इस दौरान आयोजन सचिव हर्ष गुप्ता, रोहित नेगी, सोमेश खरे, विक्रम, विशाल शर्मा, अखिलेश शर्मा, ज्ञानेंद्र, राहुल कुंतल, डॉ. सोनू, लोकेश गौतम आदि मौजूद रहे।