{"_id":"67cf10627554fc2873028ee7","slug":"alcohol-was-being-smuggled-through-rajdhani-express-two-youngman-caught-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: राजधानी एक्सप्रेस से हो रही शराब की तस्करी, गोवा से लेकर जा रहे थे हरियाणा; पुलिस ने दो युवक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राजधानी एक्सप्रेस से हो रही शराब की तस्करी, गोवा से लेकर जा रहे थे हरियाणा; पुलिस ने दो युवक पकड़े
Mon, 10 Mar 2025 09:46 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 10 Mar 2025 09:46 PM IST
सार
होली के त्योहार पर शराब की मांग बढ़ गई है। ऐसे में तस्कर भी सक्रिय हो गए हैं। राजधानी एक्सप्रेस में तस्करी की जा रही है। पुलिस ने ट्रेन से शराब की खेप पकड़ी है। साथ ही दो युवकों को भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन
wine liqour
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
होली आते ही ट्रेनों के माध्यम से शराब की तस्करी शुरू हो गई है। रेलवे पुलिस ने निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (22413) में गोवा निर्मित शराब की तस्करी करते दो युवकों को पकड़कर जीआरपी को सौंप दिया। पकड़े गए तस्करों से 19 बोतल शराब बरामद हुई।
आरपीएफ की स्पेशल विंग की टीम के सदस्य अजयपाल सिंह ने मुखबिर की सूचना पर निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान ट्रेन में सफर कर रहे दो युवकों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके कब्जे से गोवा में बनी अंग्रेजी शराब की 19 बोतलें व एक क्वार्टर बरामद हुआ।
पकड़े गए युवक हरियाणा के जिला सोनीपत थाना बरौध निवासी सुमित व एटा के थाना नयागांव के पुरानी खेरिया निवासी कौशलेंद्र सिंह हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि गोवा में निर्मित शराब हरियाणा और दिल्ली में महंगे दामों पर बिकती है।
विज्ञापन
दोनों युवकों को आरपीएफ की क्राइम विंग ने जीआरपी को सौंप दिया। शराब की कीमत करीब 8 हजार रुपये बताई गई है। कोसीकलां आरपीएफ प्रभारी गिर्राज प्रसाद मीणा ने बताया कि चेकिंग के दौरान ट्रेन में शराब पकड़ी गई।