Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ahilyabai's development model is the guide of Panchayat Raj system

Mathura News: पंचायत राज व्यवस्था का मार्गदर्शक है अहिल्याबाई का विकास मॉडल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Ahilyabai's development model is the guide of Panchayat Raj system
प्रभारी मंत्री   संदीप सिंह कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते हुए
मथुरा। राज्य मंत्री संदीप सिंह ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर के विकास मॉडल को पंचायत राज व्यवस्था का मार्गदर्शक बताया। उन्होंने झांसी की रानी और बेगम हजरत महल का उदाहरण देते हुए कहा कि इन वीरांगनाओं ने अपने साम्राज्य की रक्षा के लिए संघर्ष किया है। भाजपा उनके योगदान को हमेशा याद रखेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार वितरण किए।
विज्ञापन


अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति पर पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन वेटरनेरी विवि में आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री ने अहिल्याबाई के धर्मनिष्ठ जीवन, जनसेवा, सुशासन और राजधर्म पर जोर दिया। कहा है कि केंद्र सरकार अहिल्याबाई के त्रिशताब्दी वर्ष पर देश व प्रदेशभर में उनके कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। अहिल्याबाई ने जो विकास मॉडल अपनाया, वह आज भी पंचायत राज व्यवस्था के लिए मार्गदर्शक है। उनका हर निर्णय जनसेवा से प्रेरित था। भाजपा की नीति सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास ठीक इसी भावना को दोहराती है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने कहा है कि लोकमाता अहिल्याबाई ने महिला सशक्तीकरण व लोकहित में सर्वोच्च ध्येय बनाया और न्याय के लिए आजीवन दृढ़ संकल्पित रहीं। धर्म, नीति और लोककल्याण की प्रतिमूर्ति, लोकमाता ने नारी नेतृत्व, न्यायप्रियता एवं जनसेवा की अनुपम मिसाल पेश की। ये आज भी आम लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। महानगर अध्यक्ष राजू ने लोकमाता द्वारा हिंदू सांस्कृतिक विरासतों के जीर्णोद्धार का जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान एमएलसी योगेश नौहवार, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, मुकेश वार्ष्णेय, हीरा सिंह कुंतल, ज्ञानेंद्र राणा, चंचल चौधरी, अनिल चौधरी, श्याम चतुर्वेदी, श्याम शर्मा, देवेश पाठक, अमन ठाकुर, अजय परखम, संजय शर्मा, राम किशन पाठक, राधा मोहन, मनोज सरोठ, धर्मेश नौहवार, कुंजबिहारी, बादल शर्मा और सत्यपाल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed