{"_id":"57a8c7144f1c1bb561ee4796","slug":"agm-inspection-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मिनट में निबटा एजीएम का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मिनट में निबटा एजीएम का निरीक्षण
अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
एजीएम का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के एजीएम ने सोमवार को छावनी रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण किया। उनका निरीक्षण प्लेटफार्म पर आने के बाद मात्र तीन मिनट में पूरा हो गया। इसके बाद वह कासगंज की ओर जाने वाली ट्रेन में बैठकर चले गए। निरीक्षण के दौरान पूछे गए सवालों का भी वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
सोमवार को छावनी रेलवे स्टेशन पर एजीएम एसएल वर्मा निरीक्षण के लिए आए। उन्होंने पहले रेस्ट रूम में जाकर आराम किया फिर नाश्ता आदि करते रहे। इसके बाद वह प्लेटफार्म पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने चलते-चलते बुकिंग विंडो, नए बने टायलेट ब्लॉक का निरीक्षण किया।
जब उनसे दो नंबर प्लेटफार्म पर रास्ता बंद करने और 12 बजे के बाद छह घंटे तक कासगंज की ओर कोई ट्रेन न होने पर सवाल पूछा गया तो जांच कराने की कहकर ट्रेन में बैठ गए। इस तरह उनका निरीक्षण मात्र तीन मिनट में ही पूरा हो गया। जबकि स्थानीय अधिकारियों ने काफी तैयारियां कर रखी थीं।
विज्ञापन
टायलेट पर लटके रहे ताले
छावनी रेलवे स्टेशन पर हाल ही में नए शौचालय बनाए गए हैं। लेकिन यात्रियों के लिए यह सुविधा शुरू नहीं की गई है। प्लेटफार्म पर एजीएम के निरीक्षण के दौरान भी टायलेट पर ताले लटके रहे। जब एजीएम से इस संबंध में सवाल किया गया तो आनन-फानन में अधीनस्थों ने ताला खोल दिया, लेकिन एक मिनट बाद ही एजीएम के जाते ही फिर से ताला लगा दिया गया।
वेटिंग रूम भी रहते हैं बंद
छावनी स्टेशन पर यात्रियों के हाल ही में वेटिंग रूम बनाया गया है। लेकिन यह यात्रियों के लिए नहीं खोला जाता है। सोमवार को जब एजीएम एसएल वर्मा निरीक्षण के लिए आए, तब भी इन पर ताले ही लटके रहे।