{"_id":"685317c21ebb7009b908e74d","slug":"after-the-rain-electricity-made-people-sweat-mathura-news-c-369-1-mt11008-131327-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बारिश के बाद बिजली ने लोगों का पसीना छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बारिश के बाद बिजली ने लोगों का पसीना छुड़ाया
विज्ञापन
मथुरा। जिलेभर में मंगलवार शाम को हुई बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया था। इससे आमजन को जलभराव के बीच से गुजरना पड़ा। रेलवे पुल के नीचे जलभराव बुधवार सुबह तक साफ हो सका।
उधर, मंगलवार रात बारिश से विद्युत आपूर्ति कई क्षेत्रों में 8 घंटे तक बाधित रही। विद्युत निगम के अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण कई क्षेत्रों में विद्युत बाॅक्स पानी में डूब गए थे। इसके कारण वहां की आपूर्ति जलभराव खाली होने के बाद शुरू हो सकी। अंतापाड़ा में 7 घंटे तक विद्युत आपूर्ति नहीं होने से लोग रातभर गर्मी में परेशान रहे।
निगम के अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में मडौरा, महोली, साइड बी, चौमुहां, नौगांव बिजलीघर, भरतपुर रोड क्षेत्र, आनंदवन की सप्लाई बंद रही। इसके अलावा शहर के राधिका विहार, गोवर्धन रोड, वृंदावन, मोती कुंज, सदर बाजार, होलीगेट, जनरलगंज सहित अन्य क्षेत्रों की बिजली प्रभावित रही। शहरी अधीक्षण अभियंता एके रूहेला ने बताया कि मंगलवार रात बारिश से कई क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रही।