फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   After the formation of the trust, DM, SSP met the servants

Mathura News: ट्रस्ट बनने के बाद डीएम, एसएसपी सेवायतों से मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
After the formation of the trust, DM, SSP met the servants
मथुरा। सेवायतों से बातचीत करते डीएम व एसएसपी। - फोटो : mathura
मथुरा। श्रीबांकेबिहारी मंदिर का ट्रस्ट बनने की अधिसूचना जारी होने के बाद डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार समेत कई अधिकारियों ने मंदिर के सेवायतों से मुलाकात की। साथ ही आपसी सौहार्द से ट्रस्ट का संचालन व कॉरिडोर निर्माण पर मंथन किया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया है कि यह ट्रस्ट स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर काम करेगा और आपसी समन्वय से मंदिर की सुरक्षा, पूजा व्यवस्था और कॉरिडोर विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेगा। हालांकि मंदिर के सेवायत सरकार की इस मंशा के खिलाफ हैं। सूत्रों के अनुसार, मंदिर के सेवायत अपने पक्ष पर अड़िग रहे। कहा है कि सरकार को अगर कॉरिडोर बनाना है तो वह बनाए, लेकिन मंदिर को उसमें शामिल न करे।
विज्ञापन

हालांकि सरकार का दावा है कि ट्रस्ट के पदाधिकारी नियमित संवाद के माध्यम से उनकी चिंताओं को समझेंगे। ट्रस्ट यह सुनिश्चित करेगा कि परियोजना के हर चरण में स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और मंदिर से जुड़े अन्य लोगों का सहयोग लिया जाए। इस सहभागिता से परियोजना को न केवल सामुदायिक समर्थन मिलेगा, बल्कि यह वृंदावन की सांस्कृतिक और सामाजिक संरचना को भी मजबूत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed