फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   After the death of the father, the pieces of liver were sold by the mother.

पिता की मौत के बाद जिगर के टुकटों को मां ने बेच दिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
After the death of the father, the pieces of liver were sold by the mother.
गोवर्धन (मथुरा)। पिता की मौत के बाद मां द्वारा जिगर के टुकड़ों को बेचने का मामला प्रकाश में आया है। ब्रजेश नाथ ने मां सहित छह लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज कराकर बेचे गए दोनों बच्चों की बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सुभाष नाथ की शादी किरण देवी के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। 20 जुलाई 2020 को सुभाष नाथ की षडॺंत्र के तहत सुसराल नगला बरका खैरागढ़ आगरा में हत्या कर दी गई। इसका मुकदमा पत्नी किरण देवी, रमेश, सुरेश आदि के खिलाफ चल रहा है। नाबालिग दो पुत्र किरण देवी के पास रहते हैं, जबकि एक पुत्र दादा-दादी के साथ नगला सपेरा गोवर्धन ब्राह्मणान में रहता है।
विज्ञापन

आरोप है कि पिता सुभाष नाथ की मौत के बाद 20 मार्च 2022 को मां किरण देवी, सुरेश, रमेश, मीरा, रवि निवासीगण नगला बरका खैरागढ़ ने 60 हजार रुपये में नाबालिग दोनों बेटों को रामवीर उर्फ कुलदीप निवासी गढ़ सराय नाथ बस्ती 13-17 पानीपत हरियाणा को बेच दिया। चाचा ब्रजेश नाथ ने बताया कि इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कोर्ट के आदेश पर आरोपी मां सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के बेचने के संबंध में कोर्ट के आदेश पर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- गौरव कुमार त्रिपाठी, सीओ गोवर्धन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed