{"_id":"621f8bbd787bb31a0763b1ee","slug":"after-friendship-on-instagram-teenagers-in-mathura-ran-away-from-home-to-go-to-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: किशोर-किशोरी इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद मुंबई जाने से लिए घर भागे, जीआरपी ने ऐसे धर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: किशोर-किशोरी इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद मुंबई जाने से लिए घर भागे, जीआरपी ने ऐसे धर दबोचा
Wed, 02 Mar 2022 08:52 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा।
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 02 Mar 2022 08:52 PM IST
सार
किशोरी के पिता ने बताया कि किशोरी की अपहरण की रिपोर्ट हरी नगर थाने में दर्ज है। दोनों के परिजन को बुलाकर जीआरपी ने सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंस्टाग्राम पर दोनों एक दूसरे के सम्मोहन में ऐसे फंसे कि घर से भाग कर गृहस्थी बसाने का मन बना लिया। मुंबई जाने के लिए निकली दिल्ली की किशोरी और मेरठ के किशोर की गतिविधियां मथुरा जीआरपी के दरोगा की नजरों से नहीं बच सकीं। दोनों ने पहले गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन बाद में सच्चाई सामने आ गई और जीवन की पहली सीढ़ी पर बर्बादी होने से बच गई। दोनों शादी करना चाहते थे। जीआरपी ने दोनों को परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर मंगलवार की रात छावनी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद कुमार शर्मा को चेकिंग के दौरान किशोर-किशोरी संदिग्ध हालत में घूमते मिले। उपनिरीक्षक ने जब उनसे पूछताछ की तो पहले खुद को बहन-भाई बताया। आधार कार्ड देखने पर दोनों अलग-अलग निकले तो शक और बढ़ गया। किशोर मेरठ का तो किशोरी हरी नगर थाना क्षेत्र दिल्ली की निकली। परिजन से बातचीत की तो जानकारी हुई कि दोनोें घर से भाग कर आए हैं ।
विज्ञापन
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक संजय खरवार ने बताया कि दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी और इसके बाद वह घर से मुंबई जाने के लिए निकले थे। शक के आधार पर दोनों को उप निरीक्षक ने पकड़ा । किशोरी के पिता दिल्ली के सरकारी विभाग में और किशोर के पिता मेरठ में ऑटो चलाते हैं। इस दौरान वह यदि किसी गलत हाथों में पड़ जाते तो दोनों का जीवन बर्बाद हो जाता।
विज्ञापन