फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   affect of high temperature in january

गर्मी से मूर्छित हुआ सर्दी का बाजार

Tue, 12 Jan 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 12 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
affect of high temperature in january
सर्दी के मौसम में गर्मी के एहसास से सर्दी का बाजार मूर्छित हो गया है। हाल यह है कि जिन दिनों वूलन के शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती थी आज वहां ऑफर सेल का बोर्ड लगा है। जनवरी माह में बढ़े तापमान ने कारोबारियों के माथे पर पसीना ला दिया है।
विज्ञापन


सर्दी के मौसम में कारोबारी बड़ी मात्रा में जैकेट, स्वेटर, कोट, जर्सी का भंडारण करते हैं ताकि ऐन वक्त पर ग्राहकी बढ़ने के साथ ही मुनाफा कमाया जाए। इस बार मौसम के मिजाज ने इस दांव को उलट दिया है। शहर में 50 कारोबारियों का लगभग 2.5 करोड़ रुपये का माल गोदामों में ही रखा है।
विज्ञापन


थोक कारोबारी संजय अग्रवाल ने बताया कि इस बार बाजार की हालत खस्ता है। आम तौर पर बड़े दिन के साथ ही बाजार में बिक्री का ग्राफ बढ़ने लगता था जो 15 जनवरी तक अपने शिखर पर पहुंच जाता था, लेकिन इस बार हालात बहुत खराब हैं। बीते वर्ष के मुकाबले बिक्री में 50 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोरूम संचालक विजय अग्रवाल ने बताया कि दिसंबर के आखिरी सप्ताह और जनवरी बिक्री के लिहाज से महत्वपूर्ण होते हैं, लेकिन इन दिनों में गर्मी ने कारोबार को चौपट कर दिया है। माल बेचने के लिए ब्रांडेड कपड़े भी सेल में ऑफर के साथ बेचने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed