फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   affect of high temperature in january

25 फीसदी तक गिरेगा गेहूं का उत्पादन

Tue, 12 Jan 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 12 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
affect of high temperature in january
जनवरी के महीने में गर्मी ने किसानों के होश उड़ा दिए हैं। गेहूं की खेती के लिए जरूरी तापमान से वर्तमान में चार डिग्री अधिक तापमान है।
विज्ञापन


ऐसे में गेहूं का उत्पादन 25 प्रतिशत तक गिरने की संभावना जताई गई है। फसल की गुणवत्ता पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है।

कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस साल किसानों ने 1.96 लाख हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की बुवाई की है, लेकिन वर्तमान में तापमान अनुकूल न होने से किसानों के माथे पर बल पड़ने लगे हैं।

राया शोध केंद्र प्रभारी डा. श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि मंगलवार को दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि गेहूं के लिए इन दिनों 17 से 20 डिग्री तापमान होना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ये मौसम गेहूं की खेती को प्रभावित कर रहा है।

- मथुरा में कुल 1.96 लाख हेक्टेयर में हुई है गेहूं की बुवाई
- बीते वर्ष 1.85 लाख हेक्टेयर में हुई थी गेहूं की बुवाई
- बीते वर्ष गेहूं का उत्पादन 6, 47, 500 मीट्रिक टन


इस मौसम में गर्मी ने खेती का गणित बिगाड़ दिया है। गेहूं की बाली की वृद्धि पर इसका बुरा असर पर पड़ रहा है। इसके कारण उत्पादन 25 फीसदी तक  गिरने का अनुमान है, वहीं गुणवत्ता पर भी बुरा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश बाबू, उपकृषि निदेशक कृषि मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed