फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Administration warns after death of 12 cattle, four factories sealed

12 मवेशियों की मौत के बाद चेता प्रशासन, चार फैक्टरियां सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 07:45 PM IST
विज्ञापन
Administration warns after death of 12 cattle, four factories sealed
कोसीकलां। कोटवन-नवीपुर औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरियों से निकलने वाले जहरीले पानी को पीने से 12 भैंसों की मौत के बाद प्रदूषण विभाग ने तहसील टीम के साथ मिलकर चार फैक्टरियों को सील कर दिया। अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। इससे फैक्टरी संचालकों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

शनिवार को बयाना राजस्थान के गांव सिंगरावली निवासी विजय सिंह, सबरन सिंह, लक्खों आदि साथियों के साथ औद्योगिक क्षेत्र में डेरा डाल रखा था। औद्योगिक क्षेत्र से गुजरने वाले रजबहा में शनिवार को उनकी भैंस पानी उतर गईं। रजबहा में बह रहे फैक्टरियों के पानी को मवेशियों ने पी लिया। इससे 13 भैंसों की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद प्रदूषण विभाग ने वहां संचालित फैक्टरियों से प्रदूषित पानी के नमूने एकत्रित कर जांच को भेज दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रदूषण विभाग के सहायक अभियंता डीके गुप्ता, रीजनल अधिकारी मनोज कुमार चौरसिया ने तहसीलदार विवेकशील यादव के साथ औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचे जहां उन्होंने प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों को सील करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियंता गुप्ता ने बताया कि प्रदूषण फैलाने वाली 14 इकाइयों को सील करने के आदेश उन्हें लखनऊ से प्राप्त हुए हैं। देर शाम तक चार इकाइयों को सील कर दिया गया। दो इकाइयों के आदेश आने बाकी है। आदेश मिलते ही उन पर भी सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed