{"_id":"6a88b1629853f88f3c05ecda","slug":"administration-alert-eid-e-milad-with-instructions-mathura-news-c-369-1-mt11022-151368-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ईद ए मिलाद को लेकर प्रशासन अलर्ट, सोशल मीडिया पर निगरानी के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ईद ए मिलाद को लेकर प्रशासन अलर्ट, सोशल मीडिया पर निगरानी के निर्देश
विज्ञापन
मथुरा। ईद ए मिलाद (बारावफात) के अवसर पर शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों और क्षेत्राधिकारियों को पीस कमेटी की बैठक करने, त्योहार रजिस्टर के अवलोकन तथा पूर्व की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। डीएम ने सोशल मीडिया पर पैनी निगरानी रखने, अफवाह फैलाने वालों और शरारती तत्वों को चिन्हित कर नोटिस भेजने तथा कड़े कदम उठाने के आदेश दिए।
नगर निगम को विशेष अभियान चलाकर मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई, नाला सफाई, पेयजल और शौचालय प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा। विद्युत विभाग को निर्बाध आपूर्ति, खुले ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग, पोल रैपिंग और लटके तारों को दुरुस्त करने के निर्देश मिले। सड़कों की मरम्मत, महत्वपूर्ण स्थलों पर स्वास्थ्य टीम, एम्बुलेंस, अग्निशमन गाड़ियां और निराश्रित पशुओं को गोशाला पहुंचाने के भी आदेश दिए गए।
खाद्य सुरक्षा विभाग को सैंपलिंग और नगर निगम-एमवीडीए को स्ट्रीट लाइटें संचालित करने को निर्देशित किया गया। एसपी यातायात को रूट डायवर्जन की जानकारी मीडिया के जरिए प्रसारित करने तथा पुलिस को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए। बैठक में एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, एडीएम नमामि गंगे नंद प्रकाश मौर्या, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्र और जुलूसे मुहम्मदी इंतेजामिया कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।