{"_id":"64f62817cef95aedc20326c4","slug":"adg-and-dig-examined-the-security-system-of-birthplace-and-dwarkadhish-temple-mathura-news-c-369-1-mt11001-43-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: एडीजी और डीआईजी ने परखीं जन्मस्थान और द्वारिकाधीश मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: एडीजी और डीआईजी ने परखीं जन्मस्थान और द्वारिकाधीश मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
मथुरा। अपर पुलिस महानिदेशक ने सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि और द्वारिकाधीश मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जन्मस्थान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत कंट्रोल रूम सभागार में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को आश्वयक दिशा निर्देश दिए।
सोमवार शाम मथुरा पहुंची एडीजी आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ व डीआईजी आगरा दीपक कुमार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृषिटगत सबसे पहले जन्मस्थान की व्यवस्थाओं को देखा। यहां सुरक्षा के प्रबंधों की जानकारी ली। कंट्रोल रूम सभागार में बैठक के दौरान प्रोजेक्टर पर सभी प्रमुख मंदिरों पर तैनात फोर्स की स्थिति को समझा। अधिकारियों ने उन्हें बिंदुवार पुलिस तैनाती की जानकारी दी। इसमें एटीएस के कमांडो, पुलिस बल, पीएसी और आरएएफ की जानकारी शामिल रही।
अपर पुलिस महानिदेशक ने जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या की भी जानकारी ली। इस दौरान आईजी दीपक कुमार, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, एसपी सिटी एमपी सिंह, सीओ सिटी अभिषेक त्रिपाठी आदि अधिकारी मौजूद रहे। इन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। जन्मस्थान, बिहारी जी, द्वारिकाधीश मंदिर में व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए मंदिरों के आसपास पुलिस, एटीएस के कमांडो एवं पीएसी के जवान भी तैनात होंगे। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस की निगरानी रहेगी। द्वारिकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, डीआईजी आगरा दीपक कुमार ने मंदिर की व्यवस्थाएं देखीं। किस प्रकार से श्रद्धालु अंदर आएंगे और कैसे उनका निकास किया जाएगा आदि पर भी वार्तालाप किया।