फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   action trail in jawahar bagh

जवाहर बाग में फोर्स, बाहर कार्रवाई का शोर

Tue, 31 May 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 31 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
action trail in jawahar bagh
जवाहर बाग में फोर्स - फोटो : अमर उजाला
भारी लाव-लश्कर। अधिकारियों के तेवर भी सख्त। एक बार को तो लगा कि आज प्रशासन जवाहर बाग को खाली कराकर ही दम लेगा। अधिकारी भी पुलिस वालों को ऐसे निर्देशित कर रहे थे कि पूरी मोर्चाबंदी हो रही हो। मगर ये क्या। दीवारों से झांका। इधर उधर इशारा किया और खामोशी के साथ लौट आए। प्रशासनिक अफसर बाग में जाने लगे तो भीड़ ने उन्हें घेर लिया। काफी देर तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन


हालांकि जवाहर बाग पर पुलिस का पहुंचना कोई नई बात भी ही नहीं था। यहां पुलिस की चहलकदमी तो पिछले कई महीने से चल रही है। अधिकारी आते हैं। प्लान बनाते हैं। लेकिन होता कुछ भी नहीं। मंगलवार को भी बिलकुल ऐसे ही हालात थे। भारी फोर्स का जमावड़ा था।
विज्ञापन


दूर दूर तक खाकी ही खाकी नजर आ रही थी। फोर्स को देख यह इलाका भी खामोश हो गया। लोगों को लग रहा था कि आज तो जवाहर बाग खाली ही हो जाएगा। पुलिस और प्रशासनिक अफसर भी सख्त दिख रहे थे। आसपास के इलाकों में चर्चा होने लगी कि आज बाग से कब्जा हट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अधिकारी और पुलिस वाले दीवारों से जवाहर बाग की तरफ झांककर ही वापस लौट आए। पूछने पर बताया कि अभी रिहर्सल है। दरअसल यह देखा जा रहा है कि जवाहर बाग में मौजूद लोगों की संख्या कितनी है।


अब जुटाए जा रहे 4500 जवान
जवाहर बाग खाली कराने के लिए मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने रेकी कर ली। मंगलवार को लोगों की तादात जानने और उनकी प्रतिक्रिया देखने के बाद अब कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। अब शीर्ष अधिकारियों के साथ 4500 जवान जुटाए जा रहे हैं। इनमें से 1500 जवानों की आमद मथुरा में हो चुकी है। पांच कंपनी पीएसी के जवान पहले से ही जवाहरबाग पर तैनात हैं। अब 11 कंपनी पीएसी, आठ कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स, 2000 सिपाही, 140 दरोगा, 40 थानों की पुलिस, 20 क्षेत्राधिकारी, 10 एएसपी और दो कंपनी महिलाओं की रैपिड एक्शन फोर्स बुलाई जा रही है। सूत्रों के अनुसार बुधवार को बाकी फोर्स भी मथुरा में आमद करा रहा है।


आगरा में हुई वीडियो कान्फ्रेंस
जवाहर बाग को खाली कराने के लिए आगरा में प्रमुख सचिव गृह और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मथुरा के डीएम राजेश कुमार, एसएसपी डा. राकेश सिंह व वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। देर शाम दोनों अधिकारियों ने मथुरा आकर आगरा में बनाई गई रणनीति के तहत काम करने के लिए बैठक ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed