{"_id":"582760104f1c1b4709b376a7","slug":"action-on-selling-salt-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगा दिया नमक तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगा दिया नमक तो होगी कार्रवाई
अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
चीनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में नमक की कहीं कोई कमी नहीं है। मांग से कई गुना मात्रा में उपलब्धता है। लिहाजा अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। वहीं प्रशासन ने भी व्यवस्था कर दी है कि अगर कहीं कोई दुकानदार तय कीमत से अधिक रेट में नमक की बिक्री करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को भी कुछ लोग इस अफवाह को सुनकर दुकानों पर नमक खरीदने पहुंचे।
अफवाहों ने नमक को लेकर हल्ला मचा दिया। लोगों ने आननफानन में नमक की खरीद कर डाली। जिसे एक किलो नमक की जरूरत थी उसने भी पांच किलो ले लिया है। हालांकि कारोबारियों का कहना है कि नमक की कहीं कोई कमी नहीं है।
टाटा नमक के मथुरा के डिस्ट्रीब्यूटर शिवशंकर ने बताया कि न तो नमक की कहीं कमी हुई है और न ही कोई रेट बढ़ रहे हैं। जो स्थिति पहले थी वही आज है। जिसे जितना नमक चाहिए उतना मिल रहा है। हमारे सभी दुकानदारों पर भरपूर मात्रा में नमक उपलब्ध है। लोग जितना चाहें उतना नमक खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
अन्य डिस्ट्रीब्यूटर विष्णु कुमार कालीचरन ने बताया कि कहीं नमक की कमी नहीं है। अफवाहों से लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं अफवाहों को लेकर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी शनिवार को बाजारों में घूमकर इस संबंध में जायजा भी लेते रहे। इधर दुकानदारों ने अपनी दुकानों पर नमक के रेट को अलग से पर्ची पर लिखकर टांग दिया था।
जिले में अफवाहों से भी अफरातफरी रही। जहां छापों की अफवाह से बाजार बंद रहे तो नमक और चीनी की कमी और उनके महंगे होने की अफवाह से लोग इनकी अधिक खरीदारी करते दिखे। हालांकि शुक्रवार की रात के मुकाबले ऐसे लोग कम ही थे। प्रशासन ने तय मूल्य से अधिक में नमक बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी जारी की। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी इस संबंध में जायजा लेने के लिए बाजार में भी निकले। दुकानदारों ने दुकानों पर नमक और चीनी के रेट की सूची लगा दी थी इससे भी अफवाह को अधिक फैलने से रोका।