फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   action on illegal construction in mathura

महोली रोड की ‘मुक्ति’ को चली जेसीबी

Fri, 13 Feb 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 13 Feb 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
action on illegal construction in mathura
महोली रोड की जर्जर हालत और अतिक्रमण को लेकर मंडलायुक्त की सख्ती के बाद गुरुवार को प्रशासन हरकत में आ गया। नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ हाईवे की ओर से रोड को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान चला तो लोगों में खलबली मच गई। कार्रवाई में सत्ताधारी दल की एक महिला नेत्री के प्रतिष्ठान को भी नहीं बख्शा गया।
विज्ञापन


दो दिन पहले मथुरा आए मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर ने महोली रोड पर अतिक्रमण और नाला निर्माण न होने पर खासी नाराजगी जताई थी। उन्होंने खुद मौके पर जाकर हालात देखे और अफसरों को सख्त हिदायत दी। गुरुवार को दोपहर में नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह, पालिका के ईओ केपी सिंह पुलिस बल और जेसीबी के साथ महोली रोड स्थित बजरंग धर्मकांटा पहुंचे और अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


अभियान को लेकर अफसरों की सख्ती का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने सपा महिला सभा की पूर्व अध्यक्ष अनुराधा चौधरी के प्रतिष्ठान के आगे बने इंटरलाकिंग फर्श को भी तोड़ दिया। महिला नेत्री ने विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें जबरन हटा दिया। इतना ही नहीं परिवारीजनों ने अभद्रता की तो पुलिस कर्मियों ने सभी को खदेड़ दिया। कार्रवाई शुरू होते ही अन्य लोग भी तेजी के साथ अपने कब्जों को हटाने में जुट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रशासन की कड़ी परीक्षा अब
अतिक्रमण को लेकर जिस सख्ती के साथ प्रशासन ने गुरुवार को अभियान चलाया है उसके बाद से कारोबारी सांसत में हैं। प्रशासन की कड़ी परीक्षा भी बजरंग चौराहे से नया बस स्टैंड के बीच अभियान पहुंचने के बाद होगी। महोली रोड पर अतिक्रमण की असली समस्या इसी क्षेत्र में है।

वर्षों से उलझा है अतिक्रमण का मसला
महोली रोड पर अतिक्रमण का मसला वर्षों से उलझा हुआ है। इसे सुलझाने के लिए अनेक स्तर के प्रयास किए गए हैं। कई बार प्रशासनिक अफसरों की कमेटियां भी गठित की गई लेकिन व्यापारियों के विरोध के चलते कोई नतीजा नहीं निकल सका।


बदहाल है महोली रोड
पिछले एक दशक से महोली रोड की मरम्मत नहीं हुई। यहां जगह-जगह डेढ़ से दो फुट गहरे गड्डे हैं। बड़े वाहनों ने तो इस मार्ग से गुजरना ही बंद कर दिया है। इसमें आए दिन दोपहिया वाहन और रिक्शा गिरते हैं। हाल यह कि इस रोड पर एक दर्जन से अधिक नर्सिंगहोम और क्लीनिक हैं जहां मरीज आते आते कराह उठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed