{"_id":"3a27cba01a1423bd5ef8e68d49bd7e94","slug":"action-on-emchrochment-in-vrindavan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मानचित्र के बनाई जा रहीं थीं दुकानें, सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मानचित्र के बनाई जा रहीं थीं दुकानें, सील
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
Updated Sat, 17 Oct 2015 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के मंदिर के पास बनाई जा रही मार्केट पर भले ही एएसआई के अधिकारियों की नजर नहीं गई हो लेकिन शुक्रवार को मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने बिना मानचित्र के बनाई जा रही मार्केट को सीज कर दिया।
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के वीआईपी मार्ग पर संरक्षित मदन मोहन मंदिर के समीप बिना विप्रा से मानचित्र पास कराए दो भवन स्वामी 12 दुकानों का निर्माण करा रहे थे। स्थानीय लोगों ने पूर्व में एएसआई के अधिकारियों को भी शिकायत पत्र भेजकर प्राचीन मंदिर से सौ मीटर में दुकानों के निर्माण पर रोक लगाने की मांग की, लेकिन विभाग सोता रहा।
पिछले दिनों शिकायत मिलने पर विप्रा ने अद्वैत वट और रतनलाल वेरीबाला धर्मशाला में बनाई जा रही दुकानों का निर्माण रोकने के लिए नोटिस भी दिया, लेकिन कार्य बदस्तूर जारी रहा। शनिवार की दोपहर विप्रा के अधिकारियों ने अद्वैत वट पर बनाई जा रही चार दुकानों को सील कर दिया। रतनलाल वेरीबाला धर्मशाला में बनाई जा रही आठ दुकानों को भी सील कर नोटिस चस्पा कर दिया गया है।