फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Acquire Knowledge in Peace and Tranquility While Seated in an Air-Conditioned Library

Mathura News: एसी पुस्तकालय में बैठकर शांति व सुकुन से कर सकेंगे ज्ञानार्जन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Acquire Knowledge in Peace and Tranquility While Seated in an Air-Conditioned Library
नवीन गोयल
विज्ञापन

कोसीकलां। नगर पालिका परिषद ने सड़क, स्ट्रीट लाइट, नाली आदि से ऊपर उठकर शिक्षा के क्षेत्र में भागीदारी बढ़ानी शुरू कर दी। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत 2.50 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक एसी पुस्तकालय तथा नगर पालिका इंटर कॉलेज में 8 कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। पुस्तकालय के तैयार होने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए छात्र-छात्राओं को अन्य शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। वह विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी घर रहकर कर सकेंगे।
पुस्तकालय में अखबारों के अलावा सरकारी सेवाओं की तैयारी के लिए विभिन्न प्रतियोगी पुस्तकें भी रखी जाएंगी। पुस्तकालय में एक साथ 82 छात्र-छात्राओं के बैठने की व्यवस्था होगी। इसमें ओपन केबन बनाए जाएंगे। पुस्तकालय बनने से छात्रों को शांत वातावरण में पढ़ाई के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने बुधवार को लखनऊ में नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मुलाकात की। इस दाैरान मंत्री ने पुस्तकालय और इंटर काॅलेज में कक्षों के निर्माण के लिए 2.50 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी देने की जानकारी दी। पुस्तकालय का निर्माण गांधी चिकित्सालय परिसर में कराया जाएगा। वहां मौजूद अस्थाई गोशाला को जल्द स्थानांतरित करा दिया जाएगा। बताते चलें कि इंटर कॉलेज में अलंकार योजना के तहत 4 कक्षों, बरामदे का निर्माण कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

----

शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान डिजिटल युग में युवाओं को तकनीकी शिक्षा और संसाधनों से जोड़ने के लिए नगर पालिका परिषद ने एक सराहनीय कदम उठाया है। परियोजना के तहत अध्ययन केंद्र, प्रतियोगी छात्रों के लिए विशेष सामग्री, फिजिकल किताबों का संग्रह बनाया जाएगा। नगर पालिका के इस प्रयास से नगर में शैक्षणिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। इससे हजारों छात्रों को लाभ मिलेगा। धर्मवीर अग्रवाल, चेयरमैन, नगर पालिका कोसीकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
बैंक काॅलोनी में बनेगी सीसी सड़क
कोसीकलां। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत करीब 11 लाख रुपये की लागत से बैंक काॅलोनी में राजेश के मकान से कन्हैया के मकान से होते हुए सुबोध कुलश्रेष्ठ के मकान तक सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सड़क निर्माण से वहां के वाशिदों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed