{"_id":"6621a0ccdf8415e1cf0adcd4","slug":"accused-of-robbing-mother-and-son-near-vatsalya-village-arrested-in-encounter-mathura-news-c-369-1-mt11005-112284-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वात्सल्य ग्राम के पास मां-बेटे से लूट के आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वात्सल्य ग्राम के पास मां-बेटे से लूट के आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
वृंदावन। थाना क्षेत्र के मथुरा-वृंदावन रोड पर वात्सल्य ग्राम के पास स्कूटी सवार मां-बेटे के साथ बीते सोमवार शाम हुई लूट में पुलिस ने बुधवार रात दो लुटेरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। दोनों के पैर में गोली लगी है। उन्हें उपचार के बाद जेल भेज दिया। लूट का माल भी इनसे बरामद किया गया है।
चर्चा है कि बुधवार सुबह थाने से भागे संदिग्ध लुटेरे को पुलिस गिरफ्तार करने में नाकाम रही। मुठभेड़ में दो लुटेरे घायल करने का दावा करके अपनी पीठ खुद ही थपथपा रही है।
बता दें वृंदावन में दर्शन करके बेटे के संग स्कूटी से लौट रही बैरागपुरा गली तीन निवासी पूजा त्यागी से बाइक सवार तीन लुटेरों ने वात्सल्य ग्राम के पास लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस वारदात में मां-बेटे घायल हो गए थे। इस मामले में घायल महिला की बहन चित्रा ने लुटेरों के खिलाफ कोतवाली वृंदावन में पर्स लूटने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
16 अप्रैल को वृंदावन पुलिस ने एक संदिग्ध लुटेरे को हिरासत में लेते हुए लूट में प्रयोग बाइक बरामद कर ली। बुधवार सुबह हिरासत से लुटेरा भाग खड़ा हुआ। इसके बाद बुधवार देर रात मुठभेड़ में दो लुटेरे घायल करके गिरफ्तार करने वाली वृंदावन पुलिस व एसओजी की टीम ने खुलासे का दावा किया है। वृंदावन पुलिस हिरासत से भागे मोहित तिवारी निवासी कैलाश नगर को फरार दिखा रही है, जबकि तेजवीर चौधरी उर्फ विष्णु निवासी कैलाश नगर और अनमोल यादव उर्फ रिंकू निवासी कैलाश नगर की पवन हंस हेलिपैड पर मुठभेड़ में घायल होते हुए गिरफ्तारी दिखाई है।
एएसपी/सीओ सदर कुंवर आकाश सिंह ने तेजवीर चौधरी उर्फ विष्णु और अनमोल यादव उर्फ रिंकू की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि उनके तीसरे साथी मोहित की तलाश की जा रही है।
हिरासत से भागे लुटेरे के पड़ोसी युवक को उठाया
चर्चा है कि हिरासत से भागे मोहित तिवारी को पकड़ने में फेल हुई वृंदावन पुलिस ने उसके पड़ोसी युवक को पूछताछ के लिए उठाया है। चर्चा है कि इस युवक से पूछताछ की गई।