{"_id":"6748c5eddcd34536f3051834","slug":"accused-of-grabbing-six-lakh-rupees-and-jewelery-by-posing-as-a-saint-mathura-news-c-29-1-mtr1013-322590-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: संत समझकर जिसके खाते में डाले रुपये...वो था घर का नौकर, सर्राफ को लगा लाखों का झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: संत समझकर जिसके खाते में डाले रुपये...वो था घर का नौकर, सर्राफ को लगा लाखों का झटका
Fri, 29 Nov 2024 01:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:06 PM IST
सार
मथुरा के एक सर्राफ ने जिसे काली माता मंदिर का महंत समझकर चैट करता रहा, वो उसके ही घर का नौकर निकला। भरोसे में लेकर नौकर ने लाखों रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के राया कस्बे में एक सर्राफ के यहां काम करने आया युवक संत से बीमारी का उपचार कराने के नाम पर छह लाख रुपये और आभूषण ले गया। तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
कस्बे के रेतिया बाजार निवासी संजय वर्मा की स्वर्णाभूषणों की दुकान है। पांच माह पहले उनके यहां ललित कुमार नामक युवक काम सीखने के लिए आया। इस दौरान संजय पेट दर्द से परेशान थे। ललित ने बताया कि वह एक संत को जानता है, जो माता काली के भक्त हैं। वे बोलते नहीं हैं और केवल मोबाइल पर लिख कर बात करते हैं।
दुकान पर काम करने के कारण ललित को संजय के घर की पूरी जानकारी थी। वह मोबाइल फोन पर संत बनकर संजय से चैट करने लगा। उसके घर-परिवार के बारे में बात करने के कारण संजय को यकीन हो गया कि संत कोई पहुंचे हुए हैं।
विज्ञापन
ललित की बातों पर यकीन कर संत के नाम पर उसके खाते में दो बार में छह लाख रुपये डलवा दिए। ललित शादी के नाम पर संजय से सोने की चार चूड़ी और चेन भी मांग कर ले गया। प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।