फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Accused arrested from Mathura for cheating on pretext of giving expensive smartphones for less money on OLX

मथुरा में ठग गिरफ्तारः महंगे स्मार्टफोन कम पैसे में देने का देता था झांसा, OLX पर कई लोगों को बनाया शिकार

Mon, 30 Jan 2023 08:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 30 Jan 2023 08:03 PM IST
सार

मथुरा में OLX पर महंगे स्मार्टफोन कम पैसे में देने का झांसा देकर लोगों को ठगने का मामला सामने आया है। एक शिकायत की जांच करते हुए दिल्ली पुलिस ने आरोपी को वृंदावन से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Accused arrested from Mathura for cheating on pretext of giving expensive smartphones for less money on OLX
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मथुरा में कम कीमत पर नए स्मार्टफोन उपलब्ध कराने के बहाने ओएलएक्स पर ठगी करने का मामला सामने आया है। एसे ही एक मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने वृंदावन से एक युवक को गिरफ्तार किया है। उस पर ओएलएक्स पर ठगी करने का आरोप है।   

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के एक छात्र ने साइबर अपराध पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि उसने 14,000 रुपये में वन प्लस स्मार्टफोन की बिक्री के संबंध में ओएलएक्स पर एक विज्ञापन देखा। स्मार्टफोन खरीदने के लिए उसने 12,250 रुपये अग्रिम भुगतान के रूप में भेजे और बाकी डिलीवरी के समय देना था। लेकिन, आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। जांच में पता चला कि आरोपी मथुरा से ठगी कर रहा था। इसकी पहचान वृंदावन निवासी ब्रजमोहन के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। वृंदावन कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को दिल्ली के प्रशांत बिहार रोहिणी थाने के एसआई ताहिर हसन ने कोतवाली में आमद कराई। इसके बाद उन्हें जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed