{"_id":"68001c6914b980358a0d1bcb","slug":"accusation-of-rape-of-a-four-year-old-girl-mathura-news-c-369-1-mt11009-128149-2025-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: हैवानियत की हद पार...नर्सरी की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल गई मासूम खून से लथपथ लाैटी घर; सहम गए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: हैवानियत की हद पार...नर्सरी की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल गई मासूम खून से लथपथ लाैटी घर; सहम गए परिजन
Thu, 17 Apr 2025 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:38 AM IST
सार
मथुरा में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। स्कूल गई नर्सरी की छात्रा खून से लथपथ घर लाैटी। परिजनों ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
girl demo
- फोटो : freepik
विस्तार
मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के निवासी पिता ने बलदेव पब्लिक स्कूल में उनकी चार वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बच्ची के पिता ने बताया है कि उन्होंने 25 मार्च को बच्ची का नर्सरी में दाखिला दिलाया था। घर से थोड़ी दूरी पर स्कूल है। आरोप है कि 15 अप्रैल को उनके बेटी स्कूल में पढ़ने के लिए गई थी। दोपहर में लौटकर आई तो वह खून से लथपथ थी।
ये भी पढ़ें-राणा सांगा विवाद: हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने दिया डीएनए जांच के लिए नमूना...सपा सांसद को दी ये चुनाैती
ये भी पढ़ें-राणा सांगा विवाद: हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने दिया डीएनए जांच के लिए नमूना...सपा सांसद को दी ये चुनाैती
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी को इस हालत में देखकर परिजन परेशान होने लगे। उन्होंने पुलिस व स्कूल प्रबंधन को सूचना दी। स्कूल प्रबंधन ने दुष्कर्म की बात से इन्कार कर दिया। पुलिस भी रिपोर्ट लिखने में हीलाहवाली करने लगी। पीड़ित के बार-बार शिकायत करने के बाद पुलिस ने बुधवार को बलदेव पब्लिक स्कूल के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
सीओ धर्मेंद्र चौहान ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। बच्ची का मेडिकल करा दिया गया है। जांच रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। स्कूल के डायरेक्ट डॉ. अशोक सिकरवार ने बताया कि बच्ची के साथ स्कूल में कोई घटना नहीं हुई है। स्कूल के सारे सीसीटीवी फुटेज चेक कर लिए हैं। पुलिस ने भी सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। ऐसा कुछ नजर नहीं आया है। ये आरोप निराधार हैं।
ये भी पढ़ें-UP: शादी से पांच दिन पहले उठी दूल्हे की अर्थी..पिता के सामने इकलाैते बेटे ने तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम
ये भी पढ़ें-UP: शादी से पांच दिन पहले उठी दूल्हे की अर्थी..पिता के सामने इकलाैते बेटे ने तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने परिजन से की मुलाकात
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने परिजन से मुलाकात कर उन्हें न्याय का आश्वासन दिया है। उन्होंने घटना की निंदा की। साथ ही कहा है कि यह घटना 14 अप्रैल की है, लेकिन पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस का रवैया सुस्त है। परिजन को कार्रवाई के नाम पर आश्वासन मिल रहा है।