फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Accident on Yamuna Expressway: Canter collided from behind with an unknown vehicle driver died

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा: अज्ञात वाहन में पीछे से टकराया कैंटर, चालक की मौत;  दो की हालत गंभीर

Sat, 05 Jul 2025 10:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Jul 2025 10:02 AM IST
सार

मथुरा के नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा हो गया। कैंटर आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन से टकरा गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। वहीं कैंटर में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। 
 

विज्ञापन
Accident on Yamuna Expressway: Canter collided from behind with an unknown vehicle driver died
यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में बीती रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर कैंटर पीछे से किसी अज्ञात वाहन में टकरा गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बीती शुक्रवार रात लगभग डेढ़ बजे एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 63 पर आगरा से नोएडा की तरफ जा रही आयशर कैंटर गाड़ी आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन में पीछे से टकरा गई। आयशर कैंटर गाड़ी में जनपद इटावा के पंकज कुमार, अनुज निवासी गांव दौलतपुर और नीलेश कुमार निवासी गांव नंगला धुंधे सवार थे। 
विज्ञापन


हादसे में चालक पंकज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। अनुज और नीलेश गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे की सूचना पीआरवी कर्मियों द्वारा इलाका पुलिस को दी गई। सूचना पर उपनिरीक्षक हरेंद्र तौमर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही परिजनों को सूचना दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि आयशर कैंटर के अज्ञात वाहन से टकराने के कारण चालक पंकज की मौत हो गई। अनुज और नीलेश गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed