फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   accident on expressway due to fog

एक्सप्रेसवे पर एक के बाद एक 14 वाहन टकराए

Fri, 08 Jan 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला नौहझील/मांट (मथुरा)
ब्यूरो, अमर उजाला नौहझील/मांट (मथुरा) Updated Fri, 08 Jan 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
accident on expressway due to fog
यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह घने कोहरे में आगरा से नोएडा की ओर जा रहे 14 वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। हादसा एक ट्रक चालक द्वारा बाइक सवार को बचाने के लिए अचानक लेन बदलने से हुआ।
विज्ञापन


पहले पीछे से आ रही मारुति कार ट्रक में टकराई। फिर पीछे से आ रही गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं जिससे 24 लोग घायल हुए। नौहझील क्षेत्र के माइल स्टोन 63 पर हादसे के बाद जाम लग गया।
विज्ञापन


वाहनों को रोके जाने से जाबरा टोल पर भी जाम लगा। इसमें मथुरा की सांसद हेमामालिनी की गाड़ी भी फंस गई। जाम खुलने इंतजार में उन्हें डेढ़ घंटा टोल प्लाजा पर बिताना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव कटैलिया के निकट हुए इस हादसे की सूचना पर पहुंची नौहझील पुलिस और एक्सप्रेस वे कर्मियों ने घायलों को कैलाश हॉस्पिटल नोएडा भिजवाया। दुर्घटना में सीओ महावन अजय कुमार व उनके गनर को भी मामूली चोटें आई हैं। अजय निजी वाहन से दिल्ली जा रहे थे।


वाहनों के टकराने से जब वहां जाम लगा तो एक्सप्रेस वे अथॉरिटी ने आगरा से नोएडा की ओर जा रहे वाहनों को जाबरा टोल पर रोकना शुरू कर दिया। इससे वहां कई किलोमीटर तक वाहनों लाइन लग गई। मथुरा से दिल्ली जा रहीं सांसद हेमामालिनी की गाड़ी भी इस जाम में फं स गई। क्षतिग्रस्त वाहनों को रोड से हटाए जाने तक उन्हें भी टोल पर रोके रखा गया। करीब डेढ़ घंटे बाद 12 बजे जाम खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed