फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   accident

सड़क हादसे में दूधिया की मौत, पांच घंटे गाठौंली बाईपास जाम

Thu, 06 Feb 2020 08:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
accident
गोवर्धन (मथुरा)। राजस्थान और यूपी बार्डर के गांव पूंछरी के पास मैक्स पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दूधिया की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने गाठौंली बाईपास पर कटीली झाड़ियां डालकर जाम लगा दिया। पांच घंटे तक जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। काफी मशक्कत के बाद राजस्थान पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे संतोष पुत्र ब्रज बिहारी उर्फ वेदा निवासी बरौली चौथ, डीग (राजस्थान) से रोजाना की तरह बाइक पर जतीपुरा दूध बेचने आता था। पूंछरी सीमा में गांठौली बाईपास को पार करते हुए डीग की तरफ से आ रही मैक्सअप ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह काफी दूर तक घसीटता चला गया। दूधिया की मौके पर मौत होते ही गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन

जाम में हजारों वाहन फंसे रहे। जाम लगा रहे ग्रामीण ओवरब्रिज और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग कर रहे थे। गांव के लोगों ने बताया कि यहां दो साल के भीतर हादसों में आधा दर्जन लोगों की जान चली गई है। रोड पर न तो कोई संकेतक है और न ही ब्रेकर बनवाए गए हैं। राजस्थान डीग के उपखंड मजिस्ट्रेट सुमन देवी और डिप्टी एसपी मदन लाल जैफ ने बताया कि मृतक के परिवार को आर्थिक मदद दिलवाई जाएगी और मुकदमा दर्ज करके मैक्स पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवर्धन पुलिस कर रही आराम
सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों के जाम लगाने से गोवर्धन की तरफ भी जाम के हालत बने। कई बार राजस्थान की पुलिस और प्रशासनिक अफसर गोवर्धन पुलिस को बुलाते रहे, लेकिन पुलिस ने जाने की जहमत तक नहीं उठाई। केवल इसलिए कि उनके क्षेत्र में सड़क हादसा नहीं हुआ।
वहीं, भीलवाड़ा राजस्थान निवासी श्वेता सारस्वत ने बताया कि वह पांच घंटे से बस में इंतजार कर रही हैं। पीने का पानी भी नहीं मिला है। भीलवाड़ा से आई सारिका ने बताया कि वह स्कूल के बच्चों को लेकर बस में आए हैं। गिरिराजजी के बिना दर्शन करके लौटकर बरसाना जाना पड़ रहा है। जयपुर निवासी भैरुलाल खटीक ने बताया कि यात्रियों को परेशान नहीं करना चाहिए। जतीपुरा निवासी मुकेश कौशिक ने बताया कि वे अपनी कार से मथुरा से अपने घर जा रहे थे लेकिन बीच मेें ही रुकना पड़ा।

जाम लगाने पर 90 ग्रामीणों पर मुकदमा
राजस्थान के थाना डीग के थाना प्रभारी गणपति राम ने बताया कि पांच घंटे बाईपास जाम करने के मामले में 20 नामजद और 60-70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दुर्घटना करने वाली मैक्स पिकअप को कब्जे में लिया गया है। मृतक के पिता ब्रजबिहारी ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed