फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   accident

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक मिस्त्री की मौत

Fri, 31 Jan 2020 07:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
accident
मथुरा/टाउनशिप। आगरा-दिल्ली हाईवे पर अलवर पुल के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक मिस्त्री की मौत हो गई। हाईवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, रिफाइनरी के पास टाउनशिप फ्लाईओवर पर ट्रक की टक्कर से कार पलट गई। इससे तीन महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कोतवाली की बैंक कालोनी निवासी टीटू (32) पुत्र चेतराम बाइक मिस्त्री था। बृहस्पतिवार देर शाम टीटू साढू़ के घर गांव देवीपुरा से लौट रहा था। अलवर पुल के पास पैदल हाईवे पार करते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे गंभीर हालत में नयति अस्पताल ले गई। वहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जगदंबा सिंह ने बताया कि साढू़ की बेटी की शादी के बाद उसके घर से अपने घर लौटते हुए मिस्त्री हादसे का शिकार हुआ। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। थाना रिफाइनरी के टाउनशिप फ्लाईओवर पर ट्रक की टक्कर से कार पलट गई। इससे थाना हाईवे की शाहकुंज कालोनी निवासी वीरपाल उनकी पत्नी मिथलेश, मां ईश्वर देवी और संजना घायल हो गईं। पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed