फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   accident expressway

एक्सप्रेसवे पर केला व्यापारी के चालक से 40 हजार रुपये लूटे

Thu, 06 Feb 2020 08:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
accident  expressway
मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर महावन की किशनपुर पुलिया (माइल स्टोन-117) के पास मैक्स पिकअप के चालक से 40 हजार रुपये लूट लिए गए। चालक मथुरा की फल मंडी में केले उतारकर आढ़ती से यह रकम लेकर आगरा लौट रहा था। वारदात को अंजाम सवारी के रूप में बैठे दो लुटेरों ने दिया। पुलिस मामला संदिग्ध मानकर चल रही है।
विज्ञापन

आगरा के खंदौली निवासी शकील अहमद केले के व्यापारी हैं। बृहस्पतिवार को मथुरा की फल मंडी में केले देने के लिए व्यापारी का ड्राइवर इमरान निवासी इस्लाम नगर, एत्माद्दौला (आगरा) मैक्स पिकअप से आया। आढ़ती से 40 हजार रुपये लेकर चालक आगरा लौट रहा था। राया कट पर दो युवक सवारी के रूप में बैठ गए।
विज्ञापन

थाना महावन के पास किशनपुर पुलिया के पास सवारी बनकर मैक्स पिकअप में सवार दोनों युवकों ने ड्राइवर से 40 हजार रुपये लूट लिए। ड्राइवर ने व्यापारी को लूट की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची महावन पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। प्रभारी निरीक्षक शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। व्यापारी ड्राइवर पर ही 40 हजार रुपये हड़पने की आशंका जता रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed