फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   accident,death,insured

Mathura News: मां की गोद से गिरा चार माह का मासूम, डंपर ने रौंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
accident,death,insured
टाउनशिप(मथुरा)। थाना रिफाइनरी के बरारी चौराहे पर डंपर ने बाइक को पीछे से चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार महिला की गोद से चार माह बालक छिटककर सड़क पर गिर गया। इसे डंपर ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मां के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा शुक्रवार शाम चार बजे हुआ।
विज्ञापन

राजस्थान के भरतपुर जिले के थाना चिकसौली, गांव इक्करन निवासी अमित पत्नी रचना के साथ ससुराल बरारी आया था। लौटते समय चार माह का बच्चा बाइक सवार मां रचना की गोद में था। जैसे ही वे बरारी कट के पास पहुंचे, तभी दिल्ली से आगरा की ओर जा रहे डंपर ने बाइक को पीछे से चपेट में ले लिया। हादसे में रचना की गोद से चार माह का बच्चा इशांत सड़क पर गिर गया और डंपर के पिछले पहिए के नीचे आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। घायल रचना को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग जुटे और पुलिस भी मौके पर पहुंची। बरारी चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि डंपर को पकड़ लिया गया है। रचना को इलाज के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed