{"_id":"5e1f2a5b8ebc3e4b5251e5b1","slug":"acccident-in-farah-mathura-news-agr424881081","type":"story","status":"publish","title_hn":"टक्कर के बाद कंटेनर पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टक्कर के बाद कंटेनर पलटा
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। फरह के गांव शहजादपुर के पास चेयरमैन की कार को टक्कर मारकर कंटेनर बेकाबू होकर हाईवे पर पलट गया। गनीमत रही कि कार सवार चेयरमैन के मां और पिता बाल-बाल बच गए, जबकि कंटेनर सवार कई लोग चुटैल हो गए। दंपती मुरैना जा रहे थे। सूचना पर पहुंची फरह पुलिस ने पलटे कंटेनर को सीधा कराकर मार्ग सुचारु कराया। कंटेनर चालक को पकड़ लिया।
फरह नगर पंचायत के चेयरमैन कृष्णकांत पचौरी के पिता हरिओम पचौरी पत्नी और परिवार के साथ कार से मुरैना के लिए निकले। सर्विस रोड पर गांव शहजादपुर के पास पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी।
बेकाबू हुआ कंटेनर कुछ ही दूरी पर जाकर पलट गया। कंटेनर पलटने से बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। कंटेनर सवार बच्चा सहित तीन सवारी चुटैल हो गईं। राहगीरों ने टेंपो में बैठाकर उन्हें घर आगरा भिजवा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को हाईवे से हटवाया ओर हाईवे सुचारु कराया। चौकी प्रभारी रैपुराजाट चंद्रभान सिंह ने बताया कि किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।