फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   AC bus service from Mathura to Ayodhya begins

Mathura News: मथुरा से अयोध्या के लिए एसी बस सेवा शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
AC bus service from Mathura to Ayodhya begins
मथुरा। ब्रज में तीर्थ यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए परिवहन निगम ने मथुरा से गोरखपुर और अयोध्या के लिए नई एसी बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस सेवा रोजाना निर्धारित समय पर डिपो से संचालित होगी। नये रूट पर चलने वाली बस आरामदायक सीटों और आधुनिक सुविधाओं से लैस है।
विज्ञापन


एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि तीर्थस्थलों की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही थी, जिसको देखते हुए परिवहन निगम ने इस रूट को प्राथमिकता देते हुए सेवा विस्तार का निर्णय लिया। रोजाना नये बस स्टैंड से रात 9:15 बजे एसी बस अयोध्या के लिए रवाना की जाएगी। सुबह 6 बजे बस अयोध्या पहुंच जाएगी। इसके बाद यही बस सुबह सात बजे मथुरा के लिए प्रस्थान करेगी। शाम चार बजे तक मथुरा पहुंचेगी। इस बस सेवा को आगे विस्तार किया जाएगा। अयोध्या जाने वाली बस गोरखपुर भी जाएगी।
विज्ञापन

फिलहाल अयोध्या के लिए ही सेवा शुरू की गई है। इसका किराना 1250 रुपये तय किया गया है। जिसमें पानी की एक बोतल भी यात्रियों को मिलेगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा मानकों के अनुरूप हैं और यात्रियों के समय व सुविधा को ध्यान में रखकर इनके संचालन का शेड्यूल तय किया गया है। इसके साथ ही हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए मथुरा से पहले से चल रही एसी बस सेवाओं को भी नियमित रूप से जारी रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed