फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Abhishek of Keshavdev performed with 101 kg Panchamrit

Mathura News: 101 किलो पंचामृत से होगा ठाकुर केशवदेव का अभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Abhishek of Keshavdev performed with 101 kg Panchamrit
मथुरा। प्राचीन मंदिर ठाकुर श्री केशवदेव जी महाराज, मल्लपुरा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव चार सितंबर को मनाया जाएगा। प्रबंध समिति, समस्त गोस्वामी परिवार एवं श्रीकृष्ण सामूहिक संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में आयोजित होने वाले जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी नारायण प्रसाद शर्मा ने बताया कि 4 सितंबर की रात 8 बजे से मध्यरात्रि तक श्रीकृष्ण सामूहिक संकीर्तन मंडल के सदस्यों की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में भजनों की प्रस्तुति देंगे। इसी दौरान रात 10 से 11 बजे तक मंदिर सेवायत जगदीश प्रसाद गोस्वामी एवं भगवत स्वरूप गोस्वामी द्वारा शहनाई वादन और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ठाकुरजी का अभिषेक कराया जाएगा।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक 101 किलो दूध, दही, बूरा, शहद, घृत, पंचमेवा और सुगंधित जड़ी-बूटियों से किया जाएगा। मध्यरात्रि में भगवान के जन्म के बाद रत्नजड़ित पोशाक से शृंगार कर उन्हें रजत सिंहासन पर विराजमान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed