{"_id":"6722891ce8d6593bdd02a904","slug":"abhinav-who-called-lord-krishna-his-friend-could-not-answer-three-questions-mathura-news-c-369-1-mt11002-120173-2024-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: भगवान कृष्ण के बारे में ये तीन सवाल, कान्हा को दोस्त कहने वाले अभिनव न दे सके जवाब, क्या आपको पता हैं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भगवान कृष्ण के बारे में ये तीन सवाल, कान्हा को दोस्त कहने वाले अभिनव न दे सके जवाब, क्या आपको पता हैं...
Thu, 31 Oct 2024 02:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:46 PM IST
सार
बाल संत अभिनव अरोड़ा की कृष्ण भक्ति पर सवाल उस समय उठने लगे, जब वे बेहद की तीन आसान प्रश्नों के जवाब नहीं दे पाए। ये तीन सवाल एक टीवी पर इंटरव्यू के दौरान एंकर ने पूछे थे।
विज्ञापन
अभिनव अरोड़ा
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अभिनव अरोड़ा से एक मीडिया चैनल के एंकर ने कुछ सवाल पूछ लिए, जिसका जवाब वह नहीं दे पाए। उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसके साथ ही स्वामी रामभद्राचार्य का अभिनव को डांटने और मूर्ख लड़का कहने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
धमकी मिलने के बाद वीडियो हुआ वायरल
सोमवार को सीजेएम कोर्ट में अभिनव अरोड़ा ने सात यूट्यूबर्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को याचिका दायर की। देर रात उनकी मां ज्योति अरोड़ा ने कोतवाली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद वीडियो वायरल होने लगा। बुधवार को एक मीडिया चैनल के एंकर ने उनसे भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े तीन सवाल पूछे। इसमें से एक का भी सही जवाब नहीं दे सके।
ये भी पढ़ें - UP: लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी के बाद दहशत में अभिनव अरोड़ा का परिवार, दर्ज हुई रिपोर्ट; जांच में जुटी पुलिस

एंकर ने पूछे ये तीन सवाल
एंकर ने उनसे पूछा कि भगवान भगवान कृष्ण को सुदर्शन चक्र किसने दिया था। इस पर अभिनव ने जवाब दिया शिव ने, जबकि श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र भगवान परशुराम ने दिया था। इसके बाद दूसरा सवाल कृष्ण नाम का अर्थ क्या है। इस पर भी गलत जवाब मिला कि कृष्ण का अर्थ कष्ट हरने वाला होता है। जबकि सही सवाल कृष्ण का अर्थ श्याम या काला होता है। भगवान कृष्ण का पूरा नाम क्या है। इस पर जवाब मिला कि कृष्ण ही नाम है, जबकि श्रीकृष्ण का पूरा नाम श्रीकृष्ण वासुदेव है। हालांकि उन्होंने श्रीकृष्ण के पिता का नाम सही बताया।
ये भी पढ़ें - UP: 'तुम्हारे बच्चे को मार देंगे...', अभिनव अरोड़ा की मां दावा; लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बेटे को मिली है धमकी