फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Aadhaar is not being fixed, nor is the Farmer Registry

Mathura News: आधार ठीक हो पा रहे, न फार्मर रजिस्ट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar is not being fixed, nor is the Farmer Registry
सौंख। फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण अभियान में आधार से जुड़ी समस्याओं ने अड़चन पैदा कर दी है। आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक न होने और खतौनी व आधार में नाम मेल नहीं खाने के कारण किसान फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूरा नहीं करा पा रहे हैं। किसानों का कहना है कि सर्वर धीमा होने से उनके काम नहीं हो पा रहे हैं। वही आधार कार्ड केंद्र न होने से किसानों के आधार कार्डों में संशोधन भी नहीं हो पा रहा है l
विज्ञापन


कस्बे में आधार संशोधन के लिए कोई शिविर तक नहीं लगाया गया है। इससे आधार कार्ड संशोधन कराने के लिए किसानों को 20 से 25 किमी दूर मथुरा तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। वहीं फार्मर रजिस्ट्री कराने में सर्वर डाउन रहने के कारण घंटों इंतजार के बाद भी काम नहीं हो पा रहा है। जनसेवा केंद्र प्रभारी विष्णु कुमार ने बताया कि आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक न होने और नाम गलत होने जैसी समस्याएं फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण में बाधक बन रही हैं।
विज्ञापन



खतौनी में नाम राजो और आधार में राजकुमार है। इससे फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। ठीक कराने के लिए भटक रहे हैं। -राजकुमार, नगला बर।
क्षेत्र में आधार कार्ड संशोधन की कोई सुविधा तक नहीं है। इसके कारण से फार्मर रजिस्ट्री का रजिस्ट्रेशन तक नहीं हो रहा है। - केशव देव, लोरिहा पट्टी


फार्मर रजिस्ट्री की साइट का सर्वर धीमा चलने से परेशानी हो रही है। रात में सर्वर काम करता है। आधार कार्ड और खतौनी में अंतर वाले पंजीकरण दूसरे चरण में होंगे। साइट पर काम चल रहा है, सर्वर जल्द ठीक होने की संभावना है। - मनीष कुमार, तहसीलदार , गोवर्धन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed