फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man committed suicide by lying in front of a train

जीत गई मौत: ट्रैक पर लेटे युवक को उठाने के लिए दौड़े लोग, ट्रेन की रफ्तार से हार गए; दो टुकड़ों में बंटा शरीर

Thu, 23 May 2024 12:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 May 2024 12:15 PM IST
सार

मथुरा में रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या के लिए लेटे युवक को बचाने के लिए लोगों ने दौड़ तो लगाई, लेकिन ट्रेन की रफ्तार के आगे वे हार गए। जब तक युवक को बचाया जाता, तब तक ट्रेन से कटकर उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। 
 

विज्ञापन
A young man committed suicide by lying in front of a train
train demo, railways, ट्रेन हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली-मथुरा रेलवे ट्रैक पर भूतेश्वर स्थित अमरनाथ कॉलेज के पास बुधवार सुबह एक युवक ने ट्रेन के आगे लेटकर अपनी जान दे दी। दर्दनाक बात यह रही कि युवक आत्महत्या के लिए ट्रैक पर लेटा था। तभी उस पर लोगों की निगाह पड़ गई। ट्रेन आती देख शोर भी मचाया। युवक को उठाने दौड़े। मगर, तब तक ट्रेन से युवक का सिर धड़ से अलग हो गया।
विज्ञापन


गोविंद नगर थाने के इंस्पेक्टर देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि शव की शिनाख्त की गई। मृतक कृष्णा नगर निवासी शमसुद्दीन निकला। परिजनों ने बताया कि वह काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इधर, पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार सुबह 7 बजे वह भूतेश्वर अमरनाथ काॅलेज के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर पटरियों पर घूमने लगा। आसपास के लोगों ने पटरियों पर चलता देख हटने को कहा।
विज्ञापन


दो बार युवक किनारे हो गया। जब लोग थोड़ी दूर चले गए तो वह ट्रेन को आता देख फिर से ट्रैक पर आया और पटरी पर लेट गया। लोगों ने शोर मचाया और उसे उठाने के लिए दौड़े। युवक नहीं उठा। पलभर में ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक ने सुसाइड की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed