फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A villager was shot to frame an enemy in a false case

Mathura News: दुश्मन को झूठे केस में फंसाने के लिए मारी थी ग्रामीण को गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
A villager was shot to frame an enemy in a false case
राया। एक सप्ताह पूर्व थाना राया के गांव हरिया की गढ़ी में ग्रामीण को गोली मारने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दो लोगों के खिलाफ झूठी प्राथमिकी दर्ज कराने की साजिश को पुलिस ने नाकाम करते हुए एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व गांव हरिया की गढ़ी थाना राया निवासी कुंवरपाल को अज्ञात लोगों ने गोली मार कर घायल कर दिया था। बताया गया कि कुंवरपाल के पैर और सीने में दो गोली मारी गई थीं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। जब पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि कुंवरपाल का खोड़ा निवासी गुलवीर के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था। गुलवीर और ललित को हत्या के प्रयास के मामले में फंसाने के लिए यह साजिश रची गई।
विज्ञापन

रात के समय हरिया की गढ़ी निवासी मनोज, कुंवरपाल की साली सावित्री व ताऊ विक्रम ने साजिश के तहत कुंवरपाल को गोली मार कर घायल कर दिया। पुलिस ने मनोज और सावित्री को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed