फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A seminar on GST was held at the Mahakumbh of Tax Advocates

Mathura News: कर अधिवक्ताओं के महाकुंभ में हुआ जीएसटी पर सेमिनार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
A seminar on GST was held at the Mahakumbh of Tax Advocates
उतर प्रदेश कर अधिवक्ता सम्मेलन की बैठक में सम्मानित किए गए कर अधिवक्ता। 
मथुरा। उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन लखनऊ की वर्ष 2025–28 की प्रथम कार्यकारिणी बैठक खंडेलवाल सेवा सदन में रविवार को हुई। अधिवक्ताओं के महाकुंभ में जीएसटी पर सेमिनार एवं सम्मान समारोह हुआ। टैक्स बार एसोसिएशन एवं टैक्स बार एसोसिएशन यूथ के संयुक्त तत्वाधान में हुए कार्यक्रम में प्रदेश भर के 500 से अधिक कर अधिवक्ताओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अशोक कुमार रहे। विशिष्ट अतिथि एडिशनल कमिश्नर ग्रेड–2 (अपील) अनिल कुमार एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अलीगढ़ संजय यादव रहे। अतिथियों ने कर कानूनों में अधिवक्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। सेमिनार में मुख्य वक्ता डॉ. एनके अरोड़ा ने जीएसटी के नवीन प्रावधान, अपील प्रक्रिया एवं व्यवहारिक समस्याओं पर जानकारी दी।
विज्ञापन

विशिष्ट योगदान देने वाले अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष आरपी यादव, महामंत्री राकेश शरण मिश्र, कोषाध्यक्ष विपिन कुमार अग्रवाल, यूथ विंग अध्यक्ष आशीष कुमार लवानिया, कार्यक्रम संयोजक पवन कुमार अग्रवाल, उमेश कुमार अग्रवाल, सहकार्यक्रम संयोजक मनीष गुप्ता, बृजमोहन, दिलीप गुप्ता, गौरव गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed