{"_id":"6758924ed337ea918305f044","slug":"a-person-posing-as-sp-duped-the-headmaster-of-rs-350-lakh-mathura-news-c-369-1-mt11002-121885-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एसपी क्राइम बोल रहा हूं...वीडियो कॉल और वर्दी देख फंसे प्रधानाध्यापक, 3.50 लाख रुपये दे बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एसपी क्राइम बोल रहा हूं...वीडियो कॉल और वर्दी देख फंसे प्रधानाध्यापक, 3.50 लाख रुपये दे बैठे
Wed, 11 Dec 2024 10:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 10:25 AM IST
सार
मथुरा में उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट कर 3.50 लाख रुपये ठग लिए। उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल भेजने की धमकी दी गई। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : X @DGPPunjabPolice
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
मथुरा में वीडियो कॉल पर खुद को एसपी क्राइम बताया और फिर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल भेजने की धमकी देकर गोवर्धन के उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक से 3.50 लाख रुपये ठग लिए।
ठगी का शिकार होने की जानकारी पर पीड़ित एसपी क्राइम से मामले की शिकायत की। एसपी क्राइम के आदेश पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गोवर्धन थाना क्षेत्र के कृष्णा कॉलोनी निवासी राजेंद्र कुमार सैरा सबला उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। उनके अनुसार 3 दिसंबर को वह विद्यालय में पढ़ा रहे थे। तभी उनके पास वीडियो कॉल आई। उन्होंने कॉल रिसीव की तो सामने पुलिस की वर्दी में एक शख्स था। उसने स्वयं को क्राइम ब्रांच लखनऊ का एसपी बताया।
पीड़ित के अनुसार, ठग ने उसके आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का प्रयोग मनी लॉन्ड्रिंग में होने की जानकारी दी। इसके साथ ही कुछ कागजात और फोटो भेजकर मुख्य आरोपी को पहचाने की बात कही। जब उन्होंने कहा कि वह किसी को नहीं जानते तो ठग ने पुलिस की जांच में सहयोग न करने पर जेल भेजने और नौकरी से बर्खास्त कराने की धमकी दी। साथ ही 3.50 लाख रुपये देने पर केस से नाम हटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद उसने और कागजात भेजे, कागजातों को देखकर प्रधानाध्यापक घबरा गए।
विज्ञापन
नौकरी खोने के डर से उन्होंने ठग के बताए खाते तीन खातों में 3.50 लाख रुपये डाल दिए। फोन कटने के बाद उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ तो वह गोवर्धन थाने पहुंचे और पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने साइबर थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करने की सलाह दी। पीड़ित ने मंगलवार को एसपी क्राइम से मुलाकात की। एसपी क्राइम अवनीश कुमार के निर्देश पर साइबर थाने में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।