{"_id":"6836199f1b4c843eec028c42","slug":"a-new-twist-in-manish-murder-case-mathura-news-c-29-1-mtr1013-403467-2025-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मनीष हत्याकांड में नया मोड़...दोस्त ने पहले की पिटाई, फिर रस्सी से घोंटा गला, पुलिस पर उठ रहे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मनीष हत्याकांड में नया मोड़...दोस्त ने पहले की पिटाई, फिर रस्सी से घोंटा गला, पुलिस पर उठ रहे सवाल
Wed, 28 May 2025 12:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:09 PM IST
सार
मथुरा के सौंख के रहने वाले मनीष की मौत के मामले में पुलिस कार्रवाई के बाद सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना मगोर्रा में मृतक मनीष के मामले गिरफ्तार आरोपी दिनेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के सौंख में मनीष की लाठी-डंडों से पिटाई कर रस्सी से गला घोटकर दोस्तों ने हत्या की थी। वहीं पुलिस ने आत्महत्या बताकर आरोपी को जेल भेज दिया। मौत के बाद घर के दरवाजे पर मनीष का शव पड़ा मिला था। मामले में पीड़ित पक्ष ने चार नामजदों समेत अन्य दोस्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था, मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना मगोर्रा के गांव बेरुका में हुई मनीष की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई से एक नया मोड़ आ गया है। पिता सुरेश चंद अपने पुत्र मनीष की हत्या का आरोप दिनेश समेत अन्य दोस्तों पर लगाया है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार को सुबह 8:30 बजे गांव ऊंचागांव चौराहा के समीप से आरोपी दिनेश पुत्र रघुवीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे मनीष को आत्महत्या करने के लिए उकसाने की कार्रवाई में जेल भेज दिया, जबकि मामले में पिता सुरेश चंद ने गांव के दिनेश, राजवीर, राजू , रिश्तेदार गुड्डू समेत 4 अन्य के खिलाफ लाठी डंडों से मारपीट करके रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पीड़ित सुरेश चंद ने मंगलवार को एसएसपी श्लोक कुमार से मिलकर निष्पक्ष जांच कर और न्याय की गुहार लगाई है।
गांव बेरुका निवासी मनीष कुमार 22 मई की शाम 5 बजे घर से बाइक लेकर दोस्तों के साथ गया था। दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे मनीष का शव उसके घर के गेट पर पड़ा था। पिता सुरेश चंद ने दोस्तों पर पुत्र मनीष की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई से वह संतुष्ट नहीं हैं। सीओ गोवर्धन आलोक कुमार का कहना है कि आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य की तलाश की जा रही है।