फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A grand temple of Lord Krishna should be built in Mathura: Uma Bharti

मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनना चाहिए: उमा भारती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
A grand temple of Lord Krishna should be built in Mathura: Uma Bharti
वृंदावन। श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला न्यायालय में है, लेकिन मेरी आस्था न्यायालय में है। मेरी इच्छा है कि मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनना चाहिए। यह कहना है मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का।
विज्ञापन


बुधवार को तीर्थ नगरी वृंदावन पहुंचीं साध्वी उमा भारती पूरी तरह से अध्यात्म के रंग में रंगी नजर आईं। सर्वप्रथम उन्होंने शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में पूजन अर्चन किया। इसके बाद वह अपनी आराध्य प्राचीन राधाबाग स्थित कात्यायनी मंदिर पहुंचीं। जहां उन्होंने मां भगवती का आराधना कर देश में सुख शांति की कमाना की। इसके बाद वह अपने काफिले के साथ यमुना के केशीघाट पर पहुंचीं, जहां मोक्षदायिनी मां यमुना महारानी एक पूजन अर्चन कर देश में सुख शांति की प्रार्थना की।
विज्ञापन


पत्रकारों से रूबरू हुईं साध्वी उमा भारती ने कहा कि धार्मिक नगरी वृंदावन से उनका एक अलग ही नाता है। उन्होंने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत मां कात्यायनी के आशीर्वाद से की थी। आज वह जिस मुकाम पर हैं वह उनकी आराध्य मां कात्यायनी का आशीर्वाद है। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनाए जाने के सवाल पर कहा कि वह संसद में इस मुद्दे को पूर्व में ही उठा चुकी हैं। उनकी दिली इच्छा है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बने और भगवान कृष्ण अपने भव्य मंदिर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed