फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A farmer troubled by flood and illness jumped into Yamuna

Mathura News: बाढ़ और बीमारी से परेशान किसान यमुना में कूदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
A farmer troubled by flood and illness jumped into Yamuna
मथुरा। यमुना में कूदा किसान शीशपाल। - फोटो : mathura
नौहझील (मथुरा)। क्षेत्र में यमुना नदी उफान पर है। तटीय गांवों में बाढ़ और बारिश पीड़ितों पर कहर बनकर टूट रही है। मंगलवार को गांव बसाऊ में किसान शीशपाल ने बाढ़ से हुए नुकसान व बीमारी से आहत होकर यमुना नदी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने उसे किसी तरह बाहर निकालकर जान बचाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ से 3-4 दिन पहले शीशपाल का मकान गिर गया था। वहीं करीब 12 बीघा खब्जी की फसल बर्बाद हो गई थी। इसके साथ ही शीशपाल पिछले 6-7 महीनों से बीमारी से भी परेशान था। इसी सबसे आहत होकर उसने मंगलवार को यमुना में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह शीशपाल को नदी से बाहर निकाला। बुधवार को पीड़ित किसान से मिलने विधायक राजेश चौधरी, एसडीएम रितु सिरोही, नायब तहसीलदार राकेश उपाध्याय और सीएचसी प्रभारी डॉ. हेमराज सिंह ने शीघ्र मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। डॉ. हेमराज सिंह ने बताया कि शीशपाल का उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed