{"_id":"680e829ee126c741470b5d9e","slug":"a-connecting-road-will-be-built-on-the-vrindavan-mathura-road-mathura-news-c-369-1-mt11009-128744-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वृंदावन-मथुरा मार्ग पर बनेगा संपर्क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वृंदावन-मथुरा मार्ग पर बनेगा संपर्क मार्ग
विज्ञापन
मथुरा। डीएम के साथ विकास कार्यों पर चर्चा करते महापौर विनोद अग्रवाल।
- फोटो : mathura
मथुरा। महापौर विनोद अग्रवाल ने डीएम के साथ बैठक कर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुख्य गेट के पास श्रद्धालुओं के लिए शौचालय और सड़क पर टिनशेड डलवाने का सुझाव रखा है। साथ ही जाम की समस्या और जलभराव से मुक्ति पाने के लिए संपर्क मार्ग के साथ-साथ पक्के नाले बनाने की योजना बनाई है।
महापौर रविवार को जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने करीब दो घंटे तक मथुरा-वृंदावन में विकास को गति देने और मुख्य समस्याओं में शामिल जाम और जलभराव से निजात पाने की योजना बनाई। साथ ही महापौर ने वृंदावन सौ शैय्या अस्पताल तिराहा के पास जाम की समस्या पर चिंता व्यक्त की। महापौर ने श्रीअक्रूर धाम के गेट से श्रीअक्रूर मंदिर तक और मंदिर के सामने कांशीराम आवास होते हुए मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए ढाई किमी आरसीसी रोड बनाने का सुझाव रखा।
महापौर के सुझाव पर डीएम ने सहमति जताई। साथ ही कहा है कि इस सड़क की डीपीआर नगर निगम द्वारा तैयार की गई है। इसके निर्माण में करीब 6 करोड़ रुपये की लागत आएगी। साथ ही चौड़ीकरण और रोड के दोनों तरफ पक्की नाली बनाई जाएगी। साथ ही महापौर ने कहा है कि मथुरा-वृंदावन को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की मंशा है। खासकर वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाएं विकसित होनी चाहिए।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में बनेगा पिंक शौचालय
नगर निगम महिलाओं की सुविधा के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में पिंक शौचालय निर्माण की योजना बना रहा है। महापौर ने डीएम से भूमि उपलब्ध कराने का सुझाव रखा है। साथ ही वृंदावन में सफाई के विशेष इंतजाम के लिए प्रस्ताव की योजना बनाई है।