{"_id":"693dc93e6190366ca70a6c04","slug":"a-businessman-was-duped-of-110-crore-rupees-in-the-name-of-trading-in-crypto-currency-mathura-news-c-29-1-mtr1021-494153-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 1.10 करोड़ की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 1.10 करोड़ की ठगी
विज्ञापन
मथुरा। क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर साइबर ठगों ने औरंगाबाद के व्यापारी को लालच देकर एक करोड़ दस लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। युवती ने पहले फेसबुक पर दोस्ती की। इसके बाद अपने साथियों के साथ महज 25 दिन ठगी कर ली। पीड़ित ने सदर बाजार में युवती सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मथुरा के औरंगाबाद निवासी सुरेशचंद्र ने पुलिस को बताया कि 10 नवंबर को उनकी फेसबुक से युवती से दोस्ती हुई। उसने खुद को अनीसा गुप्ता निवासी कोच्चि (केरल) बताया। इसके बाद व्हाट्सएप नंबर पर दोनों की बातचीत होने लगी। युवती ने खुद को क्रिप्टो करेंसी की ट्रेडिंग करने वाली बिजनेस वूमैन बताया। इसके बाद व्यापारी को भी क्रिप्टो करेंसी में निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। पहली बार 15 हजार का निवेश किया, इस पर पांच हजार रुपये मिले। इसके बाद पांच लाख रुपये का निवेश कराया। सात दिन का कांट्रेक्ट किया। निवेश कराने के बाद चार लोगों के ग्रुप से जोड़ा।
इसमें अनीसा गुप्ता के अलावा विशाल जैन, प्रियंका, राजवीर मिश्रा शामिल थे। इसके बाद ट्रेड दिलवाने के नाम पर एक करोड़ 10 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से ले लिए। उन्होंने बताया कि आपकी धनराशि तीन करोड़ रुपये के आसपास हो गई है। सात दिन बाद जब पैसा निकालने की बात कही तो उन्होंने अपने मोबाइल बंद कर लिए। पीड़ित ने थाना सदर बाजार में अनीसा गुप्ता, प्रियंका, राजवीर व विशाल नामक साइबर ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
उसन