फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   a boy died after touching hightenstion line

खंभे में करंट से किशोर की मौत, जाम

Sat, 21 Feb 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 21 Feb 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
a boy died after touching hightenstion line
गांव पलसों में विद्युत खंभे में आ रहे करंट से किशोर की मौत हो गई। घटना के समय गांववासियों ने बिजलीघर पर सप्लाई बंद करने के लिए फोन किया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद लोगों ने हंगामा करते हुए बरसाना-गोवर्धन मार्ग जाम कर दिया। वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन


गंाव पलसो निवासी बिजेंद्र का आठ वर्षीय पुत्र विकास साथियों संग श्रीनाथ पटेल के खेत से निकल रहा था। उसी वक्त 11 हजार केवी लाइन के खंभे पर टूटा विद्युत तार लटका था। हैवी करंट की चपेट में आकर विकास तड़पने लगा। शोर सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने फोन कर सप्लाई काटने की विभाग से गुहार लगाई। सुनवाई नहीं हुई और इधर विकास की मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद आक्रोशित गांववासियों ने परिवारीजनों के साथ बरसाना-गोवर्धन मार्ग जाम कर दिया। शव भी सड़क पर रख दिया। इसी वक्त जेनर्म बस को रुकवाकर उसके शीशे गांववासियों ने तोड़ डाले। यात्रियों को हल्की चोटें आईं। एसडीएम सदर राजेश कुमार, सीओ सदर अनिल यादव, सीओ छाता अतुल श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ पहुंच गए। गांव के लोग लापरवाह विद्युत कर्मचारियों को बुलाने की मंाग करते रहे। दो घंटे बाद अधिकारियों के समझाने और आर्थिक सहायता प्रदान कराने के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed