फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   हाईटेक हो रहा यमुना मुक्तिकरण अभियान

हाईटेक हो रहा यमुना मुक्तिकरण अभियान

Tue, 09 Dec 2014 05:30 AM IST
Mathura
Mathura Updated Tue, 09 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मथुरा (ब्यूरो)। बरसाने के विरक्त संत रमेश बाबा महाराज के सानिध्य में यमुना की अविरल धारा और उसमें गिरते सभी गंदे नालों को बंद कराने के लिए यमुना मुक्तिकरण अभियान का आंदोलन को जन-जन की आवाज बनाने के लिए रूपरेखा तैयार हो रही है। इसके लिए हाईटेक कार्यालय खोलने की तैयारी है।
विज्ञापन

यमुना मुक्तिकरण अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कोशिश है कि यमुना की निर्मल जल धारा को ब्रज में पुन: लाने के इस आंदोलन में प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। इसके लिए आंदोलन का केंद्रीय कार्यालय सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जा रहा है। इसमें यमुना मुक्तिकरण अभियान की टेक्निकल टीम हर समय कार्यरत रहेगी। अभियान की टेक्निकल टीम द्वारा सेव यमुना वेबसाइट को अपडेट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यमुना मुक्ति के इस संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए और भी कई उपाय किए जा रहे हैं। यमुना मुक्तिकरण अभियान के केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन 15 दिसंबर को छटीकरा पर किया जाएगा।
विज्ञापन

यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ ने बताया कि कार्यकर्ताओं को समूह में गठित कर उन्हें 15 मार्च के लिए अलग-अलग ब्लाक में जनसंपर्क के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed