{"_id":"2-83943","slug":"Mathura-83943-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन पूर्व अपहृत बालक डीग से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन पूर्व अपहृत बालक डीग से बरामद
Mathura
Updated Sat, 26 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मथुरा/डीग। मथुरा से दो दिन पहले अपहृत बालक राजस्थान के डीग रेलवे स्टेशन से बरामद हो गया है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की मदद से पुलिस अपहरणकर्ताओं तक पहुंची। अपहरण की साजिश बालक के दूर के रिश्तेदार ने रची थी। मामले में तीन लोग पुलिस हिरासत है। अपहरण का मास्टरमाइंड अभी भी फरार है।
डीग पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह रेलवे स्टेशन पर एक बालक (12) चीखने लगा। मौजूद लोगों को शक होने पर उन्होंने बालक के साथ मौजूद तीन लोगों पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पूछताछ पता चला कि बालक राजेश उर्फ राजू बघेल पुत्र धनीराम निवासी महेंद्र नगर मथुरा का अपहरण 23 जुलाई को मथुरा से हुआ है। अपहरणकर्ता बालक को लेकर जयपुर जा रहे थे। डीग पुलिस ने इस बारे में मथुरा के थाना हाईवे पुलिस को सूचना दी। मथुरा पुलिस आरोपी मोहन सिंह निवासी नगला मोरा वृंदावन, महेंद्र निवासी छाता और जगदीश व बालक को साथ ले आई।
रिश्तेदार की थी साजिश
बताया गया है कि बालक के अपहरण की साजिश पप्पू उर्फ प्रेम सिंह निवासी नगला शिवजी ने रची थी। मामले में 15 लाख फिरौती भी मांगी गई। इस पर परिवारीजनों ने पुलिस का सूचना दी। पुलिस अपहरणकर्ताओं के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लेकर जांच में जुटी थी। पप्पू बालक का रिश्तेदार है और घटना के बाद से फरार चल रहा है।