फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   फर्जीवाडे़ में दोहरी जांच का चाबुक

फर्जीवाडे़ में दोहरी जांच का चाबुक

Sat, 28 Jun 2014 05:30 AM IST
Mathura
Mathura Updated Sat, 28 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। गरीबों के आवास निर्माण में हुए घपले की खबर लखनऊ तक है। अब इस मामले में दोहरी जांच होगी। शासन ने नगर आयुक्त आगरा को बीएसयूपी स्कीम में घपले की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर जांच की जिम्मेदारी एसडीएम सदर को सौंपी है।
विज्ञापन

भारत सरकार की बेसिक सर्विसेज फॉर द अर्बन पूअर (बीएसयूपी) स्कीम में निजी बिल्डर की जमीन पर गरीबों के आवास बनाने की बात उजागर हुई। अमर उजाला ने इस घपले का पर्दाफाश 26 जून के अंक में प्रकाशित किया था। अगले दिन डीएम बी. चंद्रकला के आदेश पर परियोजना अधिकारी सुभाषवीर राजपूत ने पीओ डूडा अंजू सिंह सहित आठ लोगों के खिलाफ मथुरा के सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। अब डूडा द्वारा बिल्डर की निजी जमीन पर गरीबों के आवास बनाने के फर्जीवाडे़ की खबर लखनऊ में शासन स्तर जक पहुंच गई है। शासन ने जांच के लिए नगर आयुक्त आगरा को नियुक्त किया है। इसकी सूचना परियोजना अधिकारी डूडा मथुरा सुभाषवीर सिंह राजपूत को भेज दी गई है। इधर डीएम बी चंद्रकला के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जांच के लिए एसडीएम सदर को आदेश दिए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सदर ने स्कीम से संबंधित पत्रावलियां जुटाना शुरू कर दिया है। विस्तृत जांच के लिए तहसील रिकार्ड और रजिस्ट्री कार्यालय के रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed