{"_id":"2-71500","slug":"Mathura-71500-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी कामधेनु डेयरी के लिए लगी लाइन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी कामधेनु डेयरी के लिए लगी लाइन
Mathura
Updated Tue, 17 Dec 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जनपद में दो मिनी कामधेनु डेयरी के लिए आवेदकों की लाइन लग गई है। इस योजना के लिए अब तक 50 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। योजना में डेयरी संचालक को पांच साल के लिए ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने का प्रावधान है।
गौरतलब है कि शासन ने मथुरा में 50 दुधारू पशुओं की मिनी कामधेनु डेयरी की योजना में दो यूनिट स्थापित करने की घोषणा की है। इस योजना के लिए 10 दिसंबर तक आवेदन मांगे गए थे। इसमें 50 से ज्यादा आवेदन आए हैं। अब शासन ने आवेदन तिथि में और इजाफा कर दिया है। इसे बढ़ाकर 20 दिसंबर कर दिया गया है। हालांकि इस योजना में बैंक ऋण की व्यवस्था आवेदक को खुद करनी होगी। विभाग इस योजना में चयन के बाद ऋण पर ब्याज की राशि सीधे बैंक को देगा।
मिनी कामधेनु डेयरी योजना
कामधेनु डेयरी की लागत का 25 प्रतिशत लाभार्थी को मार्जिन मनी के रूप में खुद लगाना होगा। जबकि 75 प्रतिशत का ऋण बैंक द्वारा दिया जाएगा, जिसकी ब्याज प्रतिपूर्ति पांच वर्षों तक विभाग द्वारा बैंक को की जाएगी। लाभार्थी के पास शेड बनाने की भूमि के अतिरिक्त कम से कम एक एकड़ भूमि होनी आवश्यक है। 50 दुधारू पशु की एक यूनिट स्थापित करने में 52.35 लाख रुपये की लागत आएगी।